Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: सैफई महोत्सव में करंट से झुलसे कर्मी के मुआवजे का मामला: अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ परिवाद पर 20 नवंबर को सुनवाई
{"_id":"6afd7c7c0b61df2564038008","slug":"video-video-safaii-mahatasava-ma-karata-sa-jhalsa-karama-ka-maaavaja-ka-mamal-akhalsha-yathava-va-naja-sacava-ka-khalfa-paravatha-para-20-navabra-ka-sanavaii-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सैफई महोत्सव में करंट से झुलसे कर्मी के मुआवजे का मामला: अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ परिवाद पर 20 नवंबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सैफई महोत्सव में करंट से झुलसे कर्मी के मुआवजे का मामला: अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ परिवाद पर 20 नवंबर को सुनवाई
सैफई महोत्सव के दौरान वर्ष 2004 में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे बिजली कर्मी को वादे के मुताबिक मुआवजा न दिए जाने के मामले में दाखिल परिवाद पर अब 20 नवंबर को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में संबंधित थाने से तलब की गई आख्या बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है।
परिवादी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला के अनुसार, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी मोहम्मद अली की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र के विरुद्ध यह परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय द्वारा पूर्व में इस प्रकरण पर संबंधित थाने से रिपोर्ट (आख्या) मांगी गई थी, जिसे आज अदालत के समक्ष दाखिल कर दिया गया है।
अब मामले की अगली सुनवाई के लिए अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहम्मद अली और अन्य कर्मचारी वहां बिजली का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिवादी पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद इलाज और क्षतिपूर्ति के तौर पर उन्हें 15 लाख 5 हजार रुपये (15,05,000 रुपये) देने का वादा किया गया था, लेकिन यह धनराशि आज तक नहीं दी गई। भुगतान न होने पर पीड़ित ने पहले उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीड़ित को निचली अदालत जाने को कहा गया, जिसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में यह परिवाद दाखिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।