{"_id":"6afdf34731fba895110e25b7","slug":"traffic-diversions-implemented-for-ayodhya-parikrama-heavy-vehicles-rerouted-to-the-expressway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169619-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या परिक्रमा के लिए डायवर्जन लागू, एक्सप्रेसवे पर भेजे गए भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या परिक्रमा के लिए डायवर्जन लागू, एक्सप्रेसवे पर भेजे गए भारी वाहन
Thu, 19 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार के मुजेश टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक। स्रोत-ग्रामीण
कूरेभार। अयोध्या में चौदहकोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले के मद्देनजर लागू यातायात डायवर्जन का असर मंगलवार रात से दिखने लगा। अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया है।
हलियापुर और पीढ़ी की ओर से आने वाले वाहनों को कूरेभार चौराहे से मुजेश तिराहा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जा रहा है। वहीं, सुल्तानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुजेश टोल प्लाजा से एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कूरेभार चौराहे और मुजेश टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी निर्धारित मार्गों से वाहनों को रवाना करा रहे हैं। चौदहकोसी परिक्रमा के मद्देनजर मंगलवार दोपहर 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक अथवा परिक्रमा समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों को छूट दी गई है। एएसपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को डायवर्जन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हलियापुर में एक लाख के चालान का आरोप
बल्दीराय। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर के पास बुधवार सुबह पुलिस ने भारी वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। इससे हाईवे पर ट्रकों की कतार लग गई। असम से बांस लादकर बांदा जा रहे ट्रक चालक मुबीन ने आरोप लगाया कि उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान आरटीओ विभाग के कुछ कर्मचारी चाबियों का गुच्छा लेकर ट्रक पर चढ़े और उसे स्टार्ट कर ले गए। करीब आधे घंटे बाद ट्रक उसी स्थान पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद मोबाइल पर एक लाख रुपये के चालान का संदेश आया। चालक का दावा है कि उसका ट्रक अंडरलोड था। एआरटीओ अलका शुक्ला ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।