{"_id":"6b02be66e30e5fcdd50417f7","slug":"video-trailer-collided-with-two-bikes-in-sultanpur-girl-child-died-and-woman-leg-was-broken-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में ट्रेलर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, मां के हाथों में मासूम ने तोड़ा दम; महिला का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में ट्रेलर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, मां के हाथों में मासूम ने तोड़ा दम; महिला का पैर टूटा
सुल्तानपुर में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास खरगपुर में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला का बायां पैर टूट गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एक ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतिगरपुर के भवानीपुर गांव निवासी रेशमा (32 वर्ष) पत्नी आलोक कुमार रविवार को बाइक से दियरा बाजार स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। वहीं, दूसरी बाइक पर पेमापुर निवासी पूजा यादव (25 वर्ष) पत्नी संजीव यादव अपने दो बच्चों कृतिका यादव (3 वर्ष) और अर्पित (8 माह) को लेकर पड़ोसी हरीश निषाद के साथ ढकवा (प्रतापगढ़) में रिश्तेदारी में एक गमी (मौत) में शामिल होने जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें जैसे ही शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास खरगपुर पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में तीन ट्रेलर गुजरे। इनमें से आगे चल रहे ट्रेलर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में रेशमा का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पूजा यादव की तीन वर्षीय बेटी कृतिका को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रेशमा और कृतिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतिगरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं रेशमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटी की मौत से मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने एक ट्रेलर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इस हादसे के बाद एआरटीओ (प्रशासन) शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि सोमवार से सिंगल रोड पर तेज रफ्तार और नियमों के विपरीत दौड़ रहे भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।