Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power remained out for six hours in 150 villages

Sultanpur News: 150 गांवों में छह घंटे गुल रही बिजली

Mon, 23 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for six hours in 150 villages
सीतानगर मोहल्ले में एचटी लाइन के डैमेज केबल की मरम्मत करते बिजली कर्मी। 
दूबेपुर। पकड़ी उपकेंद्र की पारेषण लाइन का भूमिगत केबल शनिवार देर शाम पयागीपुर के पास क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उपकेंद्र का संचालन ठप हो गया। इससे जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में खराबी दूर नहीं हो सकी तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टीपीनगर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन से आपूर्ति जोड़कर पकड़ी उपकेंद्र का संचालन बहाल किया गया। रविवार शाम छह बजे क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत पूरी होने के बाद उपकेंद्र का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


पयागीपुर स्थित 220 केवी पारेषण उपकेंद्र से पकड़ी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार शाम करीब छह बजे पारेषण उपकेंद्र परिसर के पीछे सीतानगर (पयागीपुर) में पकड़ी उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन का भूमिगत केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद रात दस बजे बिजली कर्मियों को खराबी वाले स्थान का पता चला।
विज्ञापन


अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका। इसके बाद बगल से गुजर रही टीपीनगर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन से आपूर्ति जोड़कर रात करीब 12 बजे पकड़ी उपकेंद्र के सभी फीडरों का संचालन बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य में अधिक समय लगा। रविवार शाम छह बजे तक मरम्मत पूरी कर ली गई और पकड़ी उपकेंद्र से आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उतुरी, बालमपुर, भाईं, रसूलपुर, लौहर, सराय, बहरौली, देहली मुबारकपुर, कतकौली, गौहानी, लोदीपुर, अलहदादपुर, कुतुबपुर, उदयपुर, प्रतापगंज और लखनपुर समेत करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई घंटे बिजली गुल रहने से करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को पेयजल संकट समेत तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।


साढ़े चार घंटे बिजली गुल, 50 हजार लोग परेशान
धम्मौर। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर से जुड़े तीनों फीडरों की बिजली शनिवार शाम छह बजे से रात 10:30 बजे तक बाधित रही। बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में साढ़े चार घंटे बिजली न मिलने से करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। शाम के समय आपूर्ति ठप होने से घरों में रोशनी, पानी और रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हुए।


बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने का संदेश प्रसारित किया गया। रात करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि एचटी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। खराबी का पता लगाकर उसे ठीक कराया गया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed