Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused shot in an encounter; two others fled

Sultanpur News: मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, दो भागे

Mon, 23 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused shot in an encounter; two others fled
अखंडनगर। सखौली गांव में दिलीप चौहान की हत्या के मामले के एक आरोपी जगदीशपुर साड़ी निवासी आरोप चौहान (22) को पुलिस ने शनिवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजमपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। आरोपी के पास से एक असलहा व कारतूस मिला है।
विज्ञापन


अखंडनगर के सखौली गांव में 16 नवंबर की देर शाम जौनपुर के सरपतहा, बांधगांव निवासी दिलीप चौहान और अनिल कुमार सिंह पर पहले से मौजूद हमलावरों ने शराब की बोतल व चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दिलीप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात स्थानीय पुलिस ने सजमपुर अंडरपास के निकट चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अखंडनगर के जगदीशपुर साड़ी निवासी आरोप चौहान के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोप चौहान ने पुलिस को बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथी जौनपुर के सरपतहा निवासी शिवम मिश्र और दीपांशु सिंह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इलाज कराया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।



आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं तीन मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अखंडनगर थाने में वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वर्ष 2026 में भी हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed