Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire breaks out in businessman's house due to a short circuit

Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से व्यापारी के घर में लगी आग

Mon, 23 Nov 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in businessman's house due to a short circuit
कादीपुर। कस्बे के निराला नगर मोहल्ले में रविवार दोपहर करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से कपड़ा व्यापारी अरविंद बरनवाल के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन राजस्व टीम की ओर से कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सात बीघे धान की फसल जली
जयसिंहपुर। क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव निवासी श्रीराम प्रजापति के खलिहान में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर मड़ाई के लिए रखी करीब सात बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान श्रीराम प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सात बीघे खेत बंटाई पर लेकर धान की खेती की थी। कटाई के बाद फसल को मड़ाई के लिए खलिहान में रखा गया था। आग से पूरी फसल नष्ट हो गई। रविवार को लेखपाल अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed