{"_id":"6b033ab2d9d62fe34d0e0137","slug":"young-woman-abducted-before-wedding-case-filed-against-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169905-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी से पहले युवती अगवा, पूर्व मंगेतर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी से पहले युवती अगवा, पूर्व मंगेतर पर रिपोर्ट
Mon, 23 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार। शादी से एक दिन पहले शुक्रवार को एक युवती घर से नकदी और जेवर लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने उसके पूर्व मंगेतर पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शनिवार को कुड़वार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कुड़वार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक, उनकी 24 वर्षीय पुत्री की शादी शनिवार को तय थी। शादी के कार्ड छप चुके थे और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पुत्री मेहंदी लगवाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ब्यूटी पार्लर में पता चला कि युवती वहां पहुंची थी, लेकिन बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर वहां से चली गई।
महिला का आरोप है कि सितंबर में उनकी पुत्री की शादी धनपतगंज क्षेत्र के लौटन पांडेय का पुरवा निवासी शिवम पांडेय के साथ तय हुई थी। बाद में किसी विवाद के कारण रिश्ता टूट गया था, लेकिन इसके बावजूद शिवम उनकी पुत्री से बातचीत करता रहा। आरोप है कि शुक्रवार को युवती घर से 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कान की झुमकी समेत अन्य सामान लेकर चली गई। परिजनों ने शिवम के घर जाकर भी तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
युवती की मां ने आशंका जताई है कि शिवम ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया है। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि शनिवार को आरोपी के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।