{"_id":"6818bf51506f6b0e38041ec7","slug":"video-sultanpur-avathha-gasa-saldara-bhadaranae-ka-bhadafaugdha-gasa-gathama-sa-347-kamarashayal-saldara-jabta-tharaja-ha-raha-kasa-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, गैस गोदाम से 347 कामर्शियल सिलेंडर जब्त, दर्ज हो रहा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, गैस गोदाम से 347 कामर्शियल सिलेंडर जब्त, दर्ज हो रहा केस
सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य और एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी की टीम ने गो गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की। टीम को गोदाम से 347 अवैध कामर्शियल सिलेंडर मिले। जिसमें भरे और खाली दोनों सिलेंडर शामिल हैं।
जांच में पाया गया कि सिलेंडरों का भंडारण बिना सुरक्षा मानकों के किया गया था। गोदाम के भीतर मदन चंद्र गुप्ता के नाम का बोर्ड मिला। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या ने बताया कि उन्हें अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
सिलेंडरों से भरे वाहन को कोतवाली देहात थाने भेज दिया गया है। सूचना पाकर सुल्तानपुर, राणा और हिंदुस्तान गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जब्त सिलेंडर इन्हीं एजेंसियों को सौंप दिए हैं। प्रशासन अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर गैस वितरकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एजेंसी संचालक के विरुद्ध कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी गई है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।