{"_id":"68186b89ae082bc0f60e0149","slug":"video-hawan-organized-in-sonipat-for-those-killed-in-pahalgam-terror-attack-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप ने पहलगाम के मृतकों की आत्मिक शांति के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने पहलगाम के मृतकों की आत्मिक शांति के लिए किया हवन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में और हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हवन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण के साथ मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुति डाली। सरकार से मांग की, कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।
आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि आतंकी हमले में देश की किसी मां ने अपने बेटे, बेटे ने पिता, पत्नी ने पति और किसी ने अपने पिता को खो दिया। आतंकी हमले ने देश के हर आदमी के दिल को दहला दिया। हमले में मारे गए नागरिकों की आत्मिक शांति के लिए हवन किया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि वह पवित्र आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता सरकार की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। प्रधानमंत्री से आशा है कि वह हर भारतीय नागरिक की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।