{"_id":"6aeb1bb3258685113e061eae","slug":"video-saltanapara-safaii-ma-2004-ka-karata-hathasa-ka-mamal-akhalsha-yathava-oura-naja-sacava-ka-khalfa-paravatha-thakhal-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: सैफई में 2004 के करंट हादसे का मामला: अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ परिवाद दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: सैफई में 2004 के करंट हादसे का मामला: अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ परिवाद दाखिल
सुल्तानपुर: सैफई महोत्सव के दौरान दिसंबर 2004 में हुए करंट हादसे से जुड़े मुआवजे के मामले में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे में घायल मोहम्मद अली के इलाज और मुआवजे के लिए 15 लाख पांच हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब 22 साल बाद भी परिवार को रकम नहीं मिली।
अधिवक्ता के मुताबिक, दिसंबर 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान बिजली विभाग का काम चल रहा था। इस दौरान खुले तारों और अव्यवस्था के कारण सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के निवारी, सुरौली निवासी मोहम्मद अली समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सांसद अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को पार्टी फंड से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया था। अधिवक्ता का दावा है कि मुआवजे की रकम के लिए अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से चेक जारी किया गया था, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद भी कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन पीड़ित परिवार को न तो इलाज की रकम मिली और न ही मुआवजा दिया गया।
अधिवक्ता ने निजी सचिव गजेंद्र सिंह पर मोहम्मद अली का कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार, इस मामले में पहले उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। वहां से न्यायालय के माध्यम से राहत प्राप्त करने का निर्देश मिलने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट में अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है।
अधिवक्ता के मुताबिक, कोर्ट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट तलब की है। मामले में अगली सुनवाई सात नवंबर 2026 को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।