{"_id":"6af603f8ea4b30e5500e8131","slug":"sharp-decline-in-rankings-for-development-revenue-and-law-and-order-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169125-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विकास, राजस्व और कानून-व्यवस्था रैंकिंग में भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विकास, राजस्व और कानून-व्यवस्था रैंकिंग में भारी गिरावट
Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले की विकास कार्यों, राजस्व और कानून-व्यवस्था की रैंकिंग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त में विकास कार्यों में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा जिला अक्तूबर में 16वें पायदान पर पहुंच गया है।
शासन की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग के अनुसार, जिले का प्रदर्शन तीनों प्रमुख क्षेत्रों में कमजोर हुआ है। अक्तूबर की रैंकिंग में विकास कार्यों में जिले को 16वां स्थान मिला। राजस्व में 40वीं और कानून-व्यवस्था में 46वीं रैंक आई है। सितंबर की तुलना में विकास में 10 पायदान और राजस्व में 15 पायदान की गिरावट हुई। कानून-व्यवस्था में भी एक स्थान की कमी दर्ज की गई। विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग 23वीं रही। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी जल्द ही रैंकिंग की समीक्षा करेंगे। कमजोर प्रगति वाले कार्यों में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।