{"_id":"6aca5ea98c9d1e9a6901f469","slug":"video-the-xen-inspected-the-puja-pandals-along-with-the-team-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन ने टीम के साथ किया पूजा पंडालों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन ने टीम के साथ किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:20 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र के मद्देनजर बिजली सुरक्षा को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में सज रहे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता इं. ओपी गुप्ता ने उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और हाइडिल उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल के साथ विभिन्न पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों को बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी बनाकर पंडाल सजाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान साईं चौक के पास सज रहे पूजा पंडाल को एलटी लाइन से और नीचे करने तथा सुरक्षा के जरूरी उपाय करने के निर्देश आयोजक महेश कुमार अग्रहरी को दिए गए। अधिकारियों ने लोहे के एंगल के बजाय बांस-बल्ली का इस्तेमाल कर पंडाल तैयार करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।