{"_id":"6aca5ea66b277e704808948d","slug":"video-sanjay-singh-to-hold-a-public-meeting-in-ghorawal-on-the-13th-will-engage-in-dialogue-on-local-issues-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह 13 को घोरावल में करेंगे जनसभा, स्थानीय मुद्दों पर करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह 13 को घोरावल में करेंगे जनसभा, स्थानीय मुद्दों पर करेंगे संवाद
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:19 PM IST
Link Copied
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्तूबर को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार सुबह 11 बजे करमा क्षेत्र के पापी (करकी माइनर) स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में सभा आयोजित होगी। इसमें जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आप के जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसभा में छात्रों और युवाओं की शिक्षा, बेरोजगारी, विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही जिले की फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर भी चर्चा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।