{"_id":"675171da7af981aebb07276f","slug":"video-teacher-mlc-lal-bihari-visited-the-schools-of-sonbhadra-and-listened-to-the-problems-of-the-teachers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी ने सोनभद्र के विद्यालयों का किया भ्रमण, शिक्षकों की समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी ने सोनभद्र के विद्यालयों का किया भ्रमण, शिक्षकों की समस्याएं सुनी
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने बृहस्पतिवार को वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक आज भी कम वेतन पर पूरे दिन शिक्षण कार्य करने के लिए मजबूर हैं। ये शिक्षक न केवल विद्यालयों में पढ़ाई कराते हैं, बल्कि छात्रों और विद्यालय को सजाने-संवारने का भी काम करते हैं।
यादव ने दुद्धी ब्लॉक के 18 विद्यालयों का दौरा किया और शिक्षकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कमरा और लाइट की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार की जा रही है और वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने की बात उठाई जा रही है। इन्होने सरकार पर आरोप लगाया कि वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय प्रदान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष सदन में जारी रहेगा। डीएमएफ से विद्यालयों की सुविधाएं दूर की जा रही हैं। एडेड विद्यालयों के शिक्षकों को भी मानदेय देने का काम करना चाहिए। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने दुद्धी, महुली, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर के विद्यालयों में शिक्षकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी प्रिंसिपल और शिक्षकों से अपनी मांग पत्र देने का अनुरोध किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।