{"_id":"69a1a24511fa00b7be0dd12e","slug":"video-students-learn-about-telescopes-human-skeletons-chandrayaan-in-space-lab-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्पेस लैब में टेलीस्कोप, मानव कंकाल, चंद्रयान से संबंधित जानकारी लेंगे विद्यार्थी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेस लैब में टेलीस्कोप, मानव कंकाल, चंद्रयान से संबंधित जानकारी लेंगे विद्यार्थी; VIDEO
घोरावल ब्लॉक के रघुनाथपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रदेश का पहला स्पेस लैब (जनजातीय) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सीडीओ जागृति अवस्थी और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन की। इस दौरान स्पेश सूट पहने खड़े बच्चे स्पेस लैब के बारे में जानकारी देते दिखे।
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से रघुनाथपुर गांव में बनाया गया इस तरह का स्पेस लैब यूपी के किसी भी जनजातीय बहुल गांव का पहला लैब है। इस दौरान विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से बने स्पेस लैब को देख प्रशासनिक अधिकारी आह्लादित हो उठे। सीडीओ ने स्पेस लैब में टेलीस्कोप, मानव कंकाल, चंद्रयान एवं स्पेस संबंधित विविध मॉडल देख उपस्थित छात्रों से उनकी जानकारी ली। उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस शानदार पहल के लिए ग्राम प्रधान परमेश्वर पाल और विद्यालय के शिक्षकों की भरपूर सराहना की। इस दौरान विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, नाटक, एकांकी से सबका मन मोहा। कार्यक्रम डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, सौरभ कार्तिकेय, हिमांशु मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।