{"_id":"69a14be8cd657f19d7040762","slug":"video-public-hearing-on-new-electricity-rates-dehradun-video-news-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई विद्युत दरों पर जनसुनवाई, तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है प्रस्ताव, अप्रैल से होंगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई विद्युत दरों पर जनसुनवाई, तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है प्रस्ताव, अप्रैल से होंगी लागू
Renu Saklani
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:16 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में प्रस्तावित नई विद्युत दरों पर आज जनसुनवाई हो रही है। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन नियामक आयोग के समक्ष फाइल की गई हैं, उनसे बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी संभावित है। प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई हो रही है। नियामक आयोग आज आखिरी जनसुनवाई कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।