{"_id":"6aa41663166145519900889c","slug":"video-sp-leader-lashes-out-at-bjp-government-over-inflation-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, VIDEO
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुसुम्हा देवरी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है, जबकि गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वादों को भूल गई और महंगाई का बोझ आम जनता पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम जनमानस परेशान है और विशेष रूप से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। प्रमोद यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति वर्ष 40 हजार रुपये देने, 300 यूनिट बिजली उपलब्ध कराने तथा इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मदद मिल सके। इस दौरान गोपाल गुप्ता ने भाजपा सरकार को पीडीए विरोधी बताते हुए कहा कि जनता को ऐसी सरकार को हटाने का संकल्प लेना चाहिए। जनसंपर्क अभियान में संतोष मोदनवाल, अजय देव, हिफाजत, अनवर, इंदु, इंद्रवती, सुरेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।