{"_id":"68d6a72ffdd2dcbb9f064614","slug":"video-message-of-gender-equality-given-through-street-play-video-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से दिया लैंगिक समानता का संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से दिया लैंगिक समानता का संदेश, VIDEO
राॅबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नगर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज में महिलाओं को सम्मान देने और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने की अपील की। नगर के पांच स्कूलों की छात्राओं के बीच मिशन शक्ति के थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन का व्यावहारिक संदेश दिया गया। सेठ जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने महिलाओं को पंख थीम पर लैंगिक समानता की यात्रा को दर्शाया। महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज को ऊंचा उठाने का संदेश नुक्कड़ नाटक से दिया। माई छोटा स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने बेटियों को कोख में मारने की कुरीति पर नाटक की प्रस्तुति दी। बच्चों को एसपी ने चाॅकलेट देकर उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में एमवीएम पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी राॅबर्ट्सगंज की छात्राओं की प्रस्तुति भी आकर्षक रही। एएसपी अनिल कुमार और सीओ रणधीर मिश्रा ने छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह दी। किसी भी समस्या पर पुलिस से मदद लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सेठ जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य इं.सचिन चौधरी, एमवीएम पब्लिक स्कूल के एकेडमिक हेड अक्षय राज मिश्रा मौजूद रहे। सदर विधायक भूपेश चौबे और घाेरावल विधायक अनिल मौर्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।