Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : Message of bravery given to daughters in Sonbhadra, Rani Laxmibai's birth anniversary celebrated as Women's Power Day
{"_id":"673c98dc46253fa3df030a37","slug":"video-message-of-bravery-given-to-daughters-in-sonbhadra-rani-laxmibais-birth-anniversary-celebrated-as-womens-power-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में बेटियों को दिया गया वीरता का संदेश, स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में बेटियों को दिया गया वीरता का संदेश, स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया। आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में संगोष्ठी हुई और कॉलेज की छात्राओं में सेनेटरी पैड का वितरण किया। रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेते हुए छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. संतोष, प्रवासी विभाग संयोजक शशांक मिश्रा, विद्यालय की शिक्षिका डॉ. मंजू सिंह उपस्थित रहीं। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई महान योद्धा थीं। उनका अदम्य साहस और वीरता बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं को यूपी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर कॉलेज कैंपस में रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य करता रहता है। यह कार्यक्रम भी इसी की कड़ी है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, पूर्व नगर मंत्री रॉबर्ट्सगंज प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।