{"_id":"6abfdbf5dd989aaed1039140","slug":"video-jitendra-returned-village-after-serving-20-years-army-welcomed-with-garlands-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र का फूल-मालाओं से स्वागत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र का फूल-मालाओं से स्वागत, VIDEO
नगवां ब्लॉक के तेनुआ गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जितेंद्र यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने देश सेवा के लिए उनके प्रति सम्मान जताते हुए अभिनंदन किया।
जितेंद्र यादव ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार गांव पहुंचे जितेंद्र ने कहा कि सेना में बिताए 20 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार और गांव के लोगों के बीच लौटना उनके लिए भावुक क्षण है। जितेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव भी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत रहे हैं। बाद में उन्होंने पद से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली। पिता-पुत्र के गांव पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।