{"_id":"67a60466f5fe7d5a79044421","slug":"video-employees-overburdened-with-work-workers-allege-death-of-colleague-stage-protest","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक बोझ, साथी की माैत पर कर्मचारियों ने लगाया आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक बोझ, साथी की माैत पर कर्मचारियों ने लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
सोनभद्र में मंडल कार्यालय, राज्य कर विभाग झांसी में कार्यरत प्रधान सहायक दिलीप कुमार कश्यप की गत फरवरी की रात हृदयाघात के कारण असामयिक निधन हो गया। कार्य की अधिकता से उत्पन्न अवसाद के चलते मौत को कारण बताते हुए शुक्रवार को सोनभद्र के राज्य कर कार्यालय के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और आवश्यकतानुसार कार्य भार के संतुलन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने दिवंगत दिलीप कुमार कश्यप के परिवार को तत्काल मुआवजा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार से उत्पन्न तनाव और मानसिक दबाव को दूर करने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में आरसी सरोज, प्रधान सहायक, शिवेस कुमार झा, राजेश कुमार द्विवेदी, संजीत कुमार, जुनेद आलम खां, विजय कुमार श्रीवास्तव, सीमा शुक्ला, वंदना झा, सुदामा पासवान, राहुल कुमार गौतम, दिलीप कुमार बिंद, मनोज कुमार, जॉर्ज डुंगडुंग, अजय कुमार पनिका, कमलेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।