{"_id":"6991c0d279ce9efa740e4361","slug":"video-video-thana-ma-thharana-para-btha-savata-vathhayaka-palsa-para-paugdhata-ka-marana-patana-ka-lgaya-aarapa-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने में धरने पर बैठे सेवता विधायक, पुलिस पर पीड़ितों को मारने पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने में धरने पर बैठे सेवता विधायक, पुलिस पर पीड़ितों को मारने पीटने का लगाया आरोप
अपनी ही सरकार में पुलिस की कार्यशैली से नाराज सेवता विधायक ज्ञान तिवारी रविवार को रामपुर मथुरा थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर मनमानी करने व जनता की जायज समस्याओं को न सुनने के भी आरोप लगाए।
ग्राम सुरजनपुर निवासी रमाशंकर कश्यप के लड़के के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में बीती रात शनिवार को नौटंकी का आयोजन चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 2 बजे पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस ने नौटंकी कराने का लिखित परमीशन मांगा, न दिखा पाने पर पुलिस ने बिना देखे व समझे मेहमानों को मारा पीटा।
भगोना में रखा सारा खाना भी जमीन पर गिरा दिया। पुलिस राम शंकर कश्यप पकड़ लाई और थाने में बंद कर दिया जिसकी शिकायत परिजनों ने विधायक ज्ञान तिवारी से की। पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में विधायक ज्ञान तिवारी थाने पहुंचकर विरोध जताया। असंतुष्ट होने पर वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बेद प्रकाश श्रीवास्तव मान मनौवल के प्रयास कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।