{"_id":"6af9a9553127a04a4307f38d","slug":"video-video-savama-satayathava-bl-bcapana-sa-bcaca-ka-tha-thharama-oura-sasakara-ka-shakashha-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वामी सत्यदेव बोले- बचपन से बच्चों को दें धर्म और संस्कारों की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वामी सत्यदेव बोले- बचपन से बच्चों को दें धर्म और संस्कारों की शिक्षा
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को यज्ञाचार्य गंगाधर पांडेय ने यज्ञ भगवान का पूजन कराया। संकल्पित यजमान रोहित सिंह ने भागवत पूजन किया। इसके बाद हरिद्वार से पधारे भागवत मर्मज्ञ स्वामी सत्यदेव महाराज ने कथा का रसपान कराया।
उन्होंने सृष्टि के विस्तार के साथ भक्ति और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कपिल, सती, ध्रुव और भक्त प्रह्लाद के प्रसंगों के माध्यम से ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और नाम स्मरण की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। बचपन से मिले धार्मिक संस्कार जीवनभर मनुष्य का मार्गदर्शन करते हैं। इसलिए बच्चों को धर्म और आध्यात्म का ज्ञान देना चाहिए।
स्वामी सत्यदेव ने कहा कि माता-पिता की सेवा, प्रेम और समाज के प्रति सद्भाव ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान के दर्शन प्राप्त हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का भी वर्णन किया। इस दौरान संकीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, जमालुद्दीन, अरुण वैश्य, पिक्कू गुप्ता, राम सिंह, मुन्ना, आलोक, अक्षत, उदयवीर सिंह, अखलाक सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।