{"_id":"6b0b24611197f275ed0d2e11","slug":"housing-obtained-despite-being-ineligible-entire-amount-must-be-returned-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168605-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अपात्र होने पर भी लिया आवास, लौटानी होगी पूरी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अपात्र होने पर भी लिया आवास, लौटानी होगी पूरी रकम
विज्ञापन
सीतापुर। विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बम्हेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों को आवास आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद खंड विकास अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने दो लाभार्थियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर सरकारी धनराशि वापस जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में रकम जमा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खंड विकास अधिकारी की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, लाभार्थी सुबेदार सिंह और सुरेंद्र सिंह के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20-1.20 लाख रुपये भेजे गए थे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और मंडल स्तर से मिले पत्रों के आधार पर मामले की जांच कराई गई थी। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों लाभार्थियों ने अपात्र होने के बावजूद तथ्यों को छिपाकर योजना का लाभ हासिल किया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों लाभार्थियों को नोटिस जारी कर आवास के लिए मिली 1.20-1.20 लाख रुपये की धनराशि तीन दिन के भीतर योजना के खाते अथवा संबंधित कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।