Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The forest department team remained engaged in the search for the langur.

Sitapur News: लंगूर की तलाश में जुटी रही वन विभाग की टीम

Sun, 29 Nov 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The forest department team remained engaged in the search for the langur.
कमलापुर। वन विभाग की टीम ने शनिवार को बरई जलालपुर में लंगूर की तलाश करने के लिए कांबिंग की। लंगूर का कोई सुराग नहीं मिला। उसे पकड़ने के लिए मंगाया गया पिंजरा भी ट्रॉली पर रखा हुआ है। वहीं, लंगूर के डर से छत से गिरकर जान गंवाने वाले नौ साल के नेतराम के परिजन इस दर्दनाक सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। मृतक के परिवार में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

बरई जलालपुर कस्बे में गत बृहस्पतिवार को नेतराम (9) अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे लंगूर ने उसे डराया तो घबराकर नेतराम छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक वहां उपचार नहीं हो सका और वह बच्चे को वापस ले आ। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वन विभाग ने जलालपुर पहुंचकर कांबिंग की। रेंजर सीतापुर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह से उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक रंजन पांडेय, बीट प्रभारी सरवरपुर हरिकेश शुक्ला और वन कर्मी खुशीराम सहित अन्य कर्मचारी तलाश लंगूर की तलाश में जुट गए। हांलाकि, दिन भर कांबिंग के बाद भी लंगूर का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि लंगूर को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगा लिया गया है। पिंजरा अभी ट्रॉली पर रखा है। लंगूर की लोकेशन ट्रैक होने के बाद उचित स्थान पर लगाया जाएगा, जिससे उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed