{"_id":"6a8ea3c6c6e4153ff1032b2d","slug":"video-video-jamamathara-ka-lparavaha-dabkara-vanaraja-ka-mata-ghatana-sa-garamanae-ma-bhara-aakarasha-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिम्मेदारों की लापरवाही, डूबकर वनरोज की मौत, घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिम्मेदारों की लापरवाही, डूबकर वनरोज की मौत, घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर में शनिवार को घायलावस्था में पहुंचे वनरोज (नील गाय) की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वनरोज की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पशु चिकित्सालय पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
तुलसीपुर निवासी मोतीलाल के घर के पास शनिवार को एक वनरोज घायलावस्था में पहुंचा था। ग्रामीणों ने वनरोज का इलाज करवाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही इलाज के लिए पशु चिकित्सालय सोनवा पर भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पर पहुंची वन टीम सिर्फ वनरोज को देखकर वापस लौट गई। वहीं, पशु चिकित्सालय के पैरावेट रविवार को पहुंचे और इलाज कर चले गए। तीन दिनों तक न तो वन टीम ने और न ही पशु चिकित्सालय के किसी भी कर्मी ने वनरोज का हाल जाना। गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि हम सभी ग्रामीण उसका निजी चिकित्सक इलाज करवा रहे थे।
इस बीच मंगलवार की रात वनरोज तालाब में गिर गया और जब तक ग्रामीण जानपाते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर वन विभाग व पशु चिकित्सालय की टीम ने ध्यान दिया होता तो वनरोज की मौत नहीं होती।
डिप्टी रेंजर विकास वर्मा का कहना है कि वन टीम को मौके पर भेजा गया था और पशु चिकित्सक को भी सूचना दी गई थी। मौके पर जा रहे हैं। शव को बाहर निकलवाया जा रहा है। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।