फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lord Shri Krishna slew Kansa.

Shravasti News: भगवान श्रीकृष्ण ने किया कंस का वध

Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Krishna slew Kansa.
कटरा। श्री राम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला कमेटी मथुरा-वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को कंस वध प्रसंग का मंचन हुआ। प्रवाचक मिथिलेश पांडेय ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण ने पहले कंस के हाथी का वध किया। इसके बाद मल्लयुद्ध में चाणूर व मुष्टिक को परास्त किया और भीषण युद्ध में कंस का वध कर दिया। उन्होंने देवकी-वसुदेव को बंदीगृह से मुक्त कराया तथा उग्रसेन को पुनः मथुरा का राजा बनाया। पांडेय ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता, इसलिए सभी को सत्य की राह पर चलना चाहिए। इस दौरान बाबा जवाहर दास, रामकुमार मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed