Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: Unique service journey of 'Shravan' of Kalyug, two brothers reached Shamli from Haridwar carrying their parents in a palanquin
{"_id":"688e1bfec2430f9c6e0aa8ac","slug":"video-shamli-unique-service-journey-of-shravan-of-kalyug-two-brothers-reached-shamli-from-haridwar-carrying-their-parents-in-a-palanquin-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: कलयुग के 'श्रवण’ की अनोखी सेवा यात्रा, पालकी में माता-पिता को लेकर हरिद्वार से शामली पहुंचे दो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कलयुग के 'श्रवण’ की अनोखी सेवा यात्रा, पालकी में माता-पिता को लेकर हरिद्वार से शामली पहुंचे दो भाई
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:39 PM IST
Link Copied
हिसार जिले के बरवाला के दो सगे भाई सोनू और कालाराम ने माता-पिता के प्रति सेवा और सम्मान की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। दोनों भाई हरिद्वार से अपने माता-पिता को पालकी में बैठाकर पैदल शामली पहुंचे। जैसे ही यह अनोखी यात्रा शामली पहुंची, लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें ‘आधुनिक श्रवण’ का दर्जा दिया।
कालाराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। करीब दो महीने पहले भाई सोनू के साथ उन्होंने निश्चय किया कि इस बार कांवड़ यात्रा की जगह अपने पिता चंदुराम और मां संतोष देवी को श्रवण कुमार की तरह पालकी में बैठाकर हरिद्वार ले जाएंगे, गंगा स्नान कराएंगे और फिर पैदल वापस लेकर आएंगे। शुरू में माता-पिता ने कठिन यात्रा का हवाला देकर मना कर दिया, लेकिन बेटों के प्रेम और जिद के आगे मान गए।
13 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई यह सेवा यात्रा कई जिलों से होकर गुजरते हुए शनिवार को शामली पहुंची। रास्ते में जहां-जहां यह पालकी रुकी, लोगों ने दोनों भाइयों के जज्बे को सलाम किया। माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें श्रवण जैसे बेटे मिले, जिनकी सेवा को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
सोनू ने बताया कि इस यात्रा में उनके चचेरे भाई अंकित सहित अन्य परिजनों ने भी भरपूर सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।