{"_id":"6aac3bf1add2a342f900100d","slug":"5100-diyas-were-lit-at-hanuman-dham-on-the-prime-ministers-birthday-shamli-news-c-26-1-sal1002-174272-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हनुमान धाम में 5100 दीये जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हनुमान धाम में 5100 दीये जलाए
Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीये जलाते पूर्व मंत्री सुरेश राणा और अन्य। भाजपा
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शामली शहर के हनुमान धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5100 दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं कांधला में नगर पालिका परिषद की ओर से आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर के हनुमान धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निवाल, जिलाधिकारी आलोक यादव, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कांधला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा ने की।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन और मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने भी सहभागिता की। उधर थानाभवन के गंदेवडा संगम पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए और प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की।