{"_id":"6aac3901200710cd090d7ca7","slug":"blood-bank-facility-started-in-the-district-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174237-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरू हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरू हुई सुविधा
Fri, 18 Sep 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का फीता काटकर उदघाटन करते अतिथि। स्रोत सूचना विभाग
शामली। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ब्लड बैंक की सुविधा शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक शुरू होने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें निजी ब्लड बैंक से महंगा शुल्क देकर रक्त नहीं लेना पड़ेगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मोहित बेनीवाल और प्रसन्न चौधरी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर उनका हाल जाना और उनको फल वितरित किए।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने कहा कि ब्लड बैंक शुरू होने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा ब्लड बैंक के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सतीश धीमान, राहुल शर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था, स्थायी नियुक्ति के लिए शासन को भेजा मांग पत्र
जिला अस्पताल में शुरू हुए ब्लड बैंक के संचालन के लिए वैकल्पिक तौर पर स्टाफ में एक पैथोलॉजिस्ट, एक चिकित्साधिकारी, दो लैब टेक्नीशियन, एक स्टाफ नर्स, तीन सफाईकर्मी और तीन सपोर्टिंग स्टाफ को नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि ब्लड बैंक में स्थायी स्टाफ में एक वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, एक चिकित्साधिकारी, तीन स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन, तीन लैब असिस्टेंट, एक पीआरओ और तीन टेक्नीशियन सुपरवाइजर के पद हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है।
-- -
संजीव शर्मा