{"_id":"6a006c7a7c8eb904c609eb01","slug":"video-tennis-ball-cricket-tournament-in-shahjahanpur-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: लोको लाइन और जल निगम की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: लोको लाइन और जल निगम की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की याद में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। लोको लाइन और जल निगम की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर लोको लाइन व शाहजहांपुर मास्टर के मध्य शानदार मुकाबला हुआ। लोको लाइन ने टॉस जीतकर 122 रन बनाए। इसमें विनोद गुप्ता ने 30 व भास्कर ने 20 रनों का योगदान दिया। मास्टर के गेंदबाज सौरभ व अवनीश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहजहांपुर मास्टर की टीम आठ विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई। दीपक यादव ने 62 रनों की पारी खेली। नीरज वर्मा ने 21 रन बनाए। लोको लाइन के गेंदबाज विनोद गुप्ता व सत्येंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरे मैच में जल निगम ने प्रोफेसर इलेवन को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर प्रोफेसर इलेवन ने 14 ओवर में 98 रन बनाए। जल निगम के गेंदबाज रोशन यादव ने तीन विकेट प्राप्त की है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल निगम की टीम ने हररेंद्र सिंह की 50 रन की पारी के दम पर नौ विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अंपायरिंग हर्ष शुक्ला, फरीद खान व अतुल मिश्रा ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।