{"_id":"6aa7bb790bcd1e14a4037750","slug":"video-state-level-workshop-on-ai-held-teachers-shared-experiences-on-the-use-of-technology-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: एआई पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने तकनीक के प्रयोग पर साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: एआई पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने तकनीक के प्रयोग पर साझा किए अनुभव
Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:46 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से आईसीटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अनुभव साझा किए। सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर पवन कुमार चौरसिया ने एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर विचार रखे। विधायक ददरौल अरविंद सिंह ने शिक्षकों और बच्चों के प्रस्तुतिकरण देखे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बच्चों के तैयार एआई एप के प्रस्तुतिकरण की सराहना की। समाजसेवी राकेश मिश्र अनावा ने बच्चों को पुस्तकों और एआई के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान, जिलाध्यक्ष पारुल मौर्य, डॉ. विकास खुराना, बालमुकुंद, नीतू पवन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।