{"_id":"6ac238009beaa8267502ec83","slug":"video-sp-workers-took-out-a-foot-march-in-shahjahanpur-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:56 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला। इस बीच चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद घंटाघर से मार्च शुरू हुआ। कार्यकर्ता मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल स्थित गांधी भवन पहुंचे। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए गए। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। तनवीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की नीतियों से लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण में नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाने का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, रंणजय सिंह यादव, अनवर उल्ला खान, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, नीरज मिश्रा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी व चौधरी रामकुमार भोजवाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।