{"_id":"6afe02522baaaefab20605e8","slug":"pickup-truck-crashes-into-divider-while-trying-to-avoid-cattle-two-critically-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190371-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई पिकअप, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई पिकअप, दो गंभीर
Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में महिंद्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी चालक ऋषभ ने बताया कि वह शाहजहांपुर से बरेली जा रहे थे। हुलासनगरा ओवरब्रिज पर अचानक गोवंशीय पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक ऋषभ और बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अखिलेश घायल हो गए। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि हाईवे पर गोवंशीय पशुओं को आने से रोकने के लिए गश्त करने वाली टीम को सतर्क किया गया है। संवाद