{"_id":"6a9be4c706ea3b064f00b124","slug":"video-sp-leaders-and-workers-staged-a-protest-in-shahjahanpur-against-the-closure-of-schools-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, स्कूल बंद किए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, स्कूल बंद किए जाने का विरोध
Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:15 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को बंद और मर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। मोहल्ला अफरीदी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की शिक्षा नीति और सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने के फैसले पर विरोध जताया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यालय बंद या मर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख सहारा हैं। विद्यालयों को बंद करने से इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें पर्याप्त शिक्षक, बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। सपा सरकारी विद्यालयों को दोबारा खोलने और शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में प्रभारी परवेज अंसारी, सहप्रभारी मोईन सफदर एडवोकेट, छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।