{"_id":"6aa455eebf6c67d7970e4088","slug":"gic-to-undergo-a-makeover-a-separate-gate-will-be-installed-near-the-bsa-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184342-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीआईसी का होगा कायाकल्प, बीएसए कार्यालय के पास अलग से लगेगा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीआईसी का होगा कायाकल्प, बीएसए कार्यालय के पास अलग से लगेगा गेट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। कॉलेज परिसर में टाइल्स लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि भवन के कुछ हिस्सों में टाइल्स लगाने का काम बाकी है। कॉलेज का नया गेट बीएसए कार्यालय के पास लगाया जाएगा। यह कार्य अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है।
कॉलेज के कायाकल्प के लिए करीब 2.93 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की ओर से सीएसआर मद से इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के प्रयास से जीआईसी के कायाकल्प का काम शुरू हुआ था। वह स्वयं इसी कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।
वर्तमान में टायल्स का कार्य आधा पूरा हो गया है। अब पुरानी चहारदीवारी को तोड़ने का काम शुरू हुआ है। उसे नया बनाया जाएगा। दूसरी ओर कॉलेज का गेट भी नया बनेगा। मंत्री के भाई और सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर भी समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेते हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कॉलेज परिसर का स्वरूप काफी बदला हुआ नजर आएगा। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि चहारदीवारी और बिजली से जुड़े कार्य अब जल्द ही शुरू होंगे।