फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against the proprietor of Mathura Construction.

Shahjahanpur News: मथुरा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the proprietor of Mathura Construction.
शाहजहांपुर। नगर निगम के कार्यों की निविदा में कूटरचित चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर प्रतिभाग करने और अनुचित लाभ हासिल करने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने मथुरा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 19 मार्च से नौ अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। इनमें तीन फर्मों ने प्रतिभाग किया था। मथुरा कंस्ट्रक्शन ने भी हैसियत प्रमाणपत्र, जीएसटी, लेबर, ईपीएफ और जिलाधिकारी कार्यालय से जारी बताया गया 23 दिसंबर 2023 का चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर निविदा प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बाद में डीएम कार्यालय से कराई गई जांच में चरित्र प्रमाणपत्र कार्यालय से जारी होना नहीं पाया गया। इसी तरह अन्य कार्यों की निविदाओं में लगाए गए 16 जनवरी 2026 के चरित्र प्रमाणपत्रों के संबंध में भी जिलाधिकारी कार्यालय से जारी न होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुताबिक मथुरा कंस्ट्रक्शन की निविदाएं न्यूनतम दर होने के कारण नियमानुसार स्वीकृत हुईं और विभिन्न कार्य आवंटित किए गए। काम पूरा होने के बाद बिल-बाउचर प्रस्तुत किए गए और भुगतान भी किया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर अपराध विनोद कुमार को जांच दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed