{"_id":"67793c4e5dc9d8976604d331","slug":"video-shahajahapara-ma-bna-sacana-jalparata-btha-karana-para-parashhatha-na-nagara-nagama-karayalya-ma-kaya-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बिना सूचना जलापूर्ति बंद करने पर पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बिना सूचना जलापूर्ति बंद करने पर पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में किया हंगामा
शाहजहांपुर में बिना किसी पूर्व सूचना के वार्डों में जलापूर्ति बंद करने से पार्षदों का पारा चढ़ गया। शनिवार को गुस्साए पार्षद नगर निगम के जलकल विभाग कार्यालय पहुंच गए और अवर अभियंता का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पार्षदों ने चार घंटे का काम 24 घंटे में किए जाने का आरोप भी लगाया। पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि हम लोग जनता के चुने हुए पार्षद हैं इसलिए जिम्मेदारी है, क्षेत्रीय लोगों की समस्या का समाधान कराएं। पार्षद रामबरन सिंह ने कहा कि यदि कहीं फाल्ट हो जाता है तो उसकी सूचना जलकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पार्षद को देनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।