{"_id":"6af97c2a3859181b6900fba0","slug":"video-participants-spread-the-magic-of-tunes-in-the-audition-of-rotary-voice-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रोटरी वॉयस के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा सुरों का जादू, 19 नवंबर से गांधी भवन में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रोटरी वॉयस के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा सुरों का जादू, 19 नवंबर से गांधी भवन में आयोजन
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:02 PM IST
Link Copied
रोटरी क्लब और शाहजहांपुर महोत्सव की ओर से 19 से 22 नवंबर तक गांधी भवन सभागार में रोटरी वॉयस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को आर्य महिला इंटर कॉलेज में ऑडिशन हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोहित गोयल व सचिव डॉ. गौरव कौशल ने किया। उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शाहजहांपुर का आयोजन पहले भी होता रहा है। इस मंच से प्रतिभाओं को अपनी गायकी दिखाने का मौका मिला है। यहां से निकली अंकिता कपूर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर की नई प्रतिभाओं को सितारे के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला राउंड शुरू हो चुका है। इसका फाइनल राउंड गांधी भवन में आयोजित होगा। सचिव गौरव कौशल ने बताया कि महिलाओं को मंच देने के लिए भजन कोकिला प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगी। इसके लिए सोमवार को ऑडिशन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।