{"_id":"6afa1279d1eb534ad40f156a","slug":"half-yearly-examinations-in-council-schools-will-begin-tomorrow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190096-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में कल से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में कल से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
Mon, 16 Nov 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी तैयार हो चुके हैं। सोमवार से ब्लॉक स्तर पर प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू किया जाएगा। इन परीक्षाओं में जिले के करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी, जबकि कक्षा दो से आठ तक के छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा देनी होगी। विद्यालयों में परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। प्रश्नपत्रों के वितरण के बाद उन्हें संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई जा सके। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए बीईओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।