Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No compromise where culture is concerned: Harivansh

संस्कृति के विरुद्ध समझौता नहीं : हरिवंश

Mon, 16 Nov 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
No compromise where culture is concerned: Harivansh
शाहजहांपुर में गांधी भवन में क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। सनातन संस्कृति के विरुद्ध किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

वह क्षत्रिय महासभा की ओर से गांधी भवन में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महासभा ने सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का काम किया है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिले स्थगन आदेश और केंद्र सरकार की ओर से समिति गठित किए जाने को समाज की जागरूकता का परिणाम बताया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता महासभा के वरिष्ठ महासचिव राघवेंद्र सिंह राजू ने यूजीसी प्रकरण में महासभा की भूमिका और देशभर में चलाए गए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक अरविंद सिंह, जिला सहकारी बैंक के सभापति डीसी राठौर ने भी विचार रखे। इस बीच सोशल मीडिया के क्षेत्र में एप विकसित करने वाले ध्रुव प्रताप सिंह चंदेल, व्यवसायी कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी, शिक्षाविद प्रदीप सिंह परमार और अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार के संचालन में हुए कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह, युवा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह, मुनेश्वर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, पवन सिंह, उदित प्रताप सिंह और अमित प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

परिवहन मंत्री के का कार्यक्रम हुआ निरस्त
क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में अधिकतर लोग पारंपरिक वेशभूषा पगड़ी में नजर आए। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि थे। दो बजे तक उनका इंतजार होता रहा। अंत में उनके आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। संवाद
----
शिवांश बने क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष
फोटो 24
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बरेली के शिवांश तोमर को युवा प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को शाहजहांपुर के गांधी भवन में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र सिंह राजू भैया, राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह और कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह की मौजूदगी में नियुक्ति की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने शिवांश तोमर को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को महासभा से जोड़ने की अपेक्षा जताई। संवाद

शाहजहांपुर में गांधी भवन में क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। संवाद

शाहजहांपुर में गांधी भवन में क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed