{"_id":"6aad5a01a6b12b13af0f0d10","slug":"video-lord-vishwakarmas-procession-taken-out-with-bands-tableaux-remained-the-center-of-attraction-in-shahjahanpur-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बैंडबाजों के साथ निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बैंडबाजों के साथ निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
शाहजहांपुर में विश्वकर्मा समाज की ओर से शुक्रवार को भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। अखाड़े के सदस्यों ने विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। शाम चार बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे बैंडबाजे पर भजनों की धुन गूंज रही थी। इसके पीछे डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अखाड़े के सदस्यों ने रास्ते में हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। करतब देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। घंटाघर पर मुंह से आग निकालने का करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान गणेश समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। कई जगहों पर शोभायात्रा पर फूलों की वर्षाकर स्वागत किया गया। कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर और खोया मंडी रोड होते हुए विसरात रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। आयोजन की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री दिवाकर शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, सर्वेश चंद्र धांधू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।