{"_id":"6aad0469d69492324f037d81","slug":"video-over-2000-students-from-70-colleges-participate-in-seva-sankalp-competitions-in-agra-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में 70 कॉलेजों के 2000 से अधिक विद्यार्थी, भाषण-चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में 70 कॉलेजों के 2000 से अधिक विद्यार्थी, भाषण-चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 70 कॉलेजों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराईं। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रोत्साहित किया। कुलपति प्रो. आशु रानी और कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का चरणबद्ध आयोजन होगा।
आगरा कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में 63 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें से 10 विद्यार्थियों का अंतिम चरण के लिए चयन हुआ है। ये 22 सितंबर को ललित कला संस्थान में होने वाली प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम, विभागाध्यक्ष मनीषा दोहरे, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे। इससे अलावा कॉलेज में एक हजार दीप भी जलाए। इसमें उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।