फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bal vigyan congress 2026 rampur 45 schools 365 students

रामपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ, 45 स्कूलों के 365 विद्यार्थी दिखा रहे वैज्ञानिक प्रतिभा

Fri, 18 Sep 2026 02:55 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:55 PM IST
bal vigyan congress 2026 rampur 45 schools 365 students
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में रामपुर, सराहन और ननखड़ी खंड के 45 स्कूलों के 365 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का विषय ‘सततता के लिए विज्ञान और नवाचार’ रखा गया है। आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला शिमला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे बाल वैज्ञानिक पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थी विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अभिनव विज्ञान मॉडल, विज्ञान गतिविधि केंद्र और गणित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। विज्ञान मॉडल और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने आसपास की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने की कोशिश की है। मझोली टिप्पर स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण मेहता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समन्वयक खेम चंद चौहान ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। मॉडल प्रदर्शनी के मूल्यांकन के लिए रामपुर महाविद्यालय के तीन प्राध्यापकों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के साथ 62 शिक्षक भी आयोजन में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जयंती धीमान ने कहा कि पीएम श्री स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके लिए भावुक क्षण है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय में करीब 25 वर्षों तक सेवाएं दी हैं और लगभग तीन महीने पहले ही उनका स्थानांतरण मझोली टिप्पर स्कूल में हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। मॉडलों में दिखी पर्यावरण संरक्षण की चिंता बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रदर्शित विज्ञान मॉडल आयोजन के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों के बारे में सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने भी अपने मॉडल के पीछे की वैज्ञानिक सोच और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कई मॉडल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर केंद्रित हैं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में विज्ञान को दैनिक जीवन की समस्याओं से जोड़ने और नवाचार के माध्यम से समाधान तलाशने का प्रयास दिखाई दे रहा है। दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल दिखाने का मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और नई सोच के साथ समस्याओं को समझने का अवसर भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी

18 Sep 2026

यमुनानगर में छाई धुंध, सफेद चादर से दृश्यता पर असर

18 Sep 2026

फिरोजपुर डिवीजन से कोलकाता रेल मार्ग से भेजा पर्सिमोन फल

VIDEO: राममंदिर में ड्रेसकोड से लेकर शुचिता के नए नियम किए गए अनिवार्य, ट्रस्ट ने बढ़ाई सख्ती

18 Sep 2026

उज्जैन: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने की माला फिर दिए भक्तों को दर्शन, परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

18 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन

18 Sep 2026

वीडियो: मोदी जी भगवान नहीं...पर भगवान से कम भी नहीं, हल्द्वानी में पीएम मोदी की भक्त संविका का बयान

18 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव

17 Sep 2026

दीपावली के लिए तैयार कर रहे वाटर फ्रूफ खिले रंग वाली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, प्रेशर मशीन से कर रहे रंगरोगन

17 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में राधिका किशोरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Sep 2026

Meerut: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, भाजपाइयों ने समाज सेवा का दिया संदेश

17 Sep 2026

Meerut: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत सैफपुर कर्मचंदपुर दीपों से सजी

17 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में दो हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले परिवारों को मिले इंसाफ

17 Sep 2026

Meerut: बिमला हत्याकांड: रवि गौतम बोले- जनप्रतिनिधि के परिवार में घटना होती तो खुलासा हो जाता

17 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

17 Sep 2026

वीडियो: अल्मोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, मल्ला महल में प्रज्जवलित किए गए 51 हजार दीये

17 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीप, लिया सेवा का संकल्प

17 Sep 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, फैल रही बीमारियां

17 Sep 2026

VIDEO: शादी का हिसाब करने के बाद भी युवक पर हमला, राहगीरों ने बचाई जान

17 Sep 2026

VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला

17 Sep 2026

VIDEO: वृंदावन में होगी श्रीराधारानी के जन्मोत्सव की धूम, निज महल में होगा जन्माभिषेक

17 Sep 2026

VIDEO: बलदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत

17 Sep 2026

VIDEO: जाम में बाइक सवार का मोबाइल ले भागा युवक

17 Sep 2026

VIDEO: बच्चे को डांटने पर जानलेवा हमला

17 Sep 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्ट नगर में बिक रहे थे डुप्लीकेट पार्ट्स, माल सीज

17 Sep 2026

VIDEO: त्रिकोणीय प्रेम में डेयरी के बाहर हुई थी फायरिंग

17 Sep 2026

VIDEO: ग्रीन गैस ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए डीसीपी ने लिखा पत्र

17 Sep 2026

VIDEO: रंगबाजी में राष्ट्रीय खिलाड़ी काे कॉलेज के गेट पर पीटा

17 Sep 2026

VIDEO: जूता कारोबारी और उसके भाई पर मारपीट व रुपये निकालने का आरोप

17 Sep 2026

VIDEO: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ब्याज वाले पुलिसकर्मी की दहशत

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed