Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
Locals in Shahjahanpur outraged over the failure to construct a drain staged a protest at the Municipal Corporation office premises
{"_id":"6a5f7219651e6d626a087d34","slug":"video-locals-in-shahjahanpur-outraged-over-the-failure-to-construct-a-drain-staged-a-protest-at-the-municipal-corporation-office-premises-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur नाला निर्माण नहीं होने से भड़के स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur नाला निर्माण नहीं होने से भड़के स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय परिसर में दिया धरना
शाहजहांपुर में शहर कांग्रेस कमेटी ने निसरजई मोहल्ले में नाला निर्माण नहीं होने से मकानों के सामने जलभराव होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नगर निगम परिसर में धरना दिया। इस बीच नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की गई। वार्ड 48 के पार्षद तालिब खां के नेतृत्व में धरने के बाद दिए ज्ञापन में बताया कि नाले की सफाई फर्जी तरीके से कराई जा रही है। निसरजई में नाले के आसपास किसानों ने जमीन कब्जा ली। इससे नाला छोटा हो गया और बारिश में ओवरफ्लो होने से जलभराव हो रहा है। आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई के लिए पांच कर्मचारी वर्ष 2025 में बढ़ाए गए थे। इनका वेतन पांच महीने तक नहीं दिया गया। उसके बाद तीन कर्मियों का वेतन देकर दो कर्मचारी वार्ड से हटा दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पार्षद राम खिलावन, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अदीब अहमद, रफी उल हसन खां आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।