{"_id":"6adde010b7a0b4240c0a8843","slug":"video-kvs-defeated-gurjar-academy-by-one-wicket-in-an-exciting-match-in-shahjahanpur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: केवीएस ने रोमांचक मुकाबले में गुर्जर अकादमी को एक विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: केवीएस ने रोमांचक मुकाबले में गुर्जर अकादमी को एक विकेट से हराया
Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:25 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के शाह क्लब मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में केवीएस क्रिकेट अकादमी ने गुर्जर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से शिकस्त दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह चार और दीपक राजपूत 12 रन ही बना सके। इसके बाद अनिरुद्ध वर्मा ने 74 रन बनाकर पारी को संभाला। राहुल ने 22, विकास कुमार ने 23 और मधुर ने 15 रन का योगदान दिया। केवीएस की ओर से हिमांशु ने तीन विकेट लिए। ऋषभ और अमित वर्मा ने दो-दो, जबकि प्रांजल ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीएस की टीम को शुरुआती झटके लगे। शाश्वत 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रुद्रवीर ने 47 और डीएससी प्रिंस ने 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। दोनों के आउट होने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। प्रांजल ने 46 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। केवीएस ने 34 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज की। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।