{"_id":"678e534ff9c474edd400c5ac","slug":"video-heavy-rush-in-regular-trains-going-to-prayagraj","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल गाड़ियां चल रहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल गाड़ियां चल रहीं खाली
प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे की ओर से चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। इसको लेकर रेलवे की ओर से प्रचार-प्रसार भी करवाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास प्रयाग जाने वाली विशेष ट्रेनों की सूची चस्पा की गई है, जिसमें उनके चलने के दिन और समय की जानकारी दी गई। इसके बावजूद इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या काफी कम है। सोमवार को दोपहर फाफामऊ से भटिंडा जाने वाली 04525 भटिंड़ा स्पेशल फेयर कुंभ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 33 मिनट लेट दोपहर 2:03 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। इसमें नाम मात्र के यात्री ही नजर आए। हालांकि यह ट्रेन प्रयाग से वापस आने वाले यात्रियों की रही। इससे करीब एक घंटा पहले प्रयाग जाने वाली 15074 सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा की देरी से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर पर रुकी उसके जनरल कोचों में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। प्लेटफार्म से कोच में चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन प्लेटफार्म से चल दी, लेकिन उसमें चढ़ने वालों की भीड़ कम नहीं हुई। कुछ लोगों की ट्रेन छूट भी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।