{"_id":"6a875ba319604507e40f731c","slug":"gautam-murder-case-accused-sameer-idrisis-house-razed-to-the-ground-in-six-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182226-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम हत्याकांड : छह घंटे में जमींदोज किया हत्यारोपी समीर इदरीसी का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम हत्याकांड : छह घंटे में जमींदोज किया हत्यारोपी समीर इदरीसी का मकान
Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कांट में आरोपी समीर के मकान को तोड़ती जेसीबी। संवाद
शाहजहांपुर। कांट के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्या की हत्या के आरोपी समीर इदरीसी के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी प्रथम स्थित दो मंजिला मकान को बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की टीम ने छह घंटे की कार्रवाई में बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। इससे पहले टीम ने मकान में रखा सामान आरोपी के रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने दो अगस्त को भवन पर बिना स्वीकृत मानचित्र और सूचना के अनधिकृत निर्माण का नोटिस चस्पा कर 15 दिन में जवाब मांगा था। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। सुबह करीब 10 बजे एसडीएम सदर प्रभात राय और सीओ सदर शुभम वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर पंचायत की टीम ने पहले मकान में रखा सामान बाहर निकलवाया। लाउडस्पीकर से आसपास जमा लोगों को मकान से दूर रहने की चेतावनी दी गई। इसके बाद हथौड़े से ऊपरी हिस्से की बाउंड्री गिराई गई। करीब 11 बजे दो जेसीबी मशीन से मकान ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। करीब एक हजार वर्गफीट में बने भवन में दस कमरे और अन्य निर्माण थे। शाम पांच बजे तक पूरा भवन मलबे में तब्दील हो गया।
-- -- -- -
यह था पूरा मामला
31 जुलाई की रात गौतम मौर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एक अगस्त को कई संगठनों ने कांट थाने के सामने धरना देकर करीब आठ घंटे तक कांट-जलालाबाद मार्ग जाम रखा था। एसपी सौरभ दीक्षित के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। धरना देने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग लिखित में लिए जाने के बाद वहां से हटे थे।
विज्ञापन
-- -- --
भवन में बिना किसी सूचना और बिना स्वीकृत मानचित्र के अनधिकृत निर्माण किया गया था। आरोपी पक्ष को सुनवाई और अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। इस वजह से नगर पालिका अधिनियम-1916 की धाराओं 178, 186, 222 (6) के तहत भवन को गिराया गया है।
- नूरजहां, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कांट