{"_id":"6af41a31c829788dda0ae533","slug":"video-football-tournament-legend-fc-wins-the-title-match-in-shahjahanpur-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल टूर्नामेंट: शाहजहांपुर में लीजेंड एफसी ने जीता खिताबी मुकाबला, यूजीएफसी को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल टूर्नामेंट: शाहजहांपुर में लीजेंड एफसी ने जीता खिताबी मुकाबला, यूजीएफसी को 3-0 से हराया
Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:03 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित दीपावली कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लीजेंड एफसी ने खिताब अपने नाम कर लिया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ओसीएफ के रामलीला मैदान पर हुआ पहला सेमीफाइनल प्रिंस क्लब बी और यूजीएफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच के अंतिम क्षणों में रिशु ने शानदार गोल कर यूजीएफसी को 1-0 से जीत दिलाई।
दूसरा सेमीफाइनल लीजेंड एफसी और प्रिंस क्लब ए के बीच हुआ। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। अंतिम क्षणों में विशाल ने गोल कर लीजेंड एफसी को 1-0 से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया। फाइनल मुकाबले में लीजेंड एफसी ने यूजीएफसी को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शिवम राणा ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सुमित सक्सेना टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर रहे। विजेता टीम को छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव दिलीप शर्मा, कौशल किशोर सक्सेना, सत्यपाल शर्मा, आदित्य गंगवार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।