{"_id":"6b07e17c2ec99440aa0d1ef6","slug":"video-constitution-day-was-celebrated-in-colleges-in-bareilly-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कॉलेजों में मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों ने ली एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कॉलेजों में मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों ने ली एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:06 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करे। वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार अग्निहोत्री, ज्वाला प्रसाद, रामासरे सरोज और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं, हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में भी संविधान दिवस पर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।